{"_id":"68a44d7e2403fd216504ff48","slug":"lalitur-three-people-fell-ill-after-drinking-water-from-a-hand-pump-administration-reached-the-spot-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalitur: हैंडपंप का पानी पीने से तीन लोग बीमार, मौके पर पहुंचा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitur: हैंडपंप का पानी पीने से तीन लोग बीमार, मौके पर पहुंचा प्रशासन
Tue, 19 Aug 2025 03:40 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:40 PM IST
सार
उपजिलाधिकारी पाली निशांत कुमार तिवारी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौक पर पहुंचे।
विज्ञापन
दूषित पानी देने वाला हैंडपंप
- फोटो : संवाद
विस्तार
दूषित पानी पीकर तीन लोग बीमार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हैंडपंप को बंद कराया। पानी का सैंपल लेकर उसकी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधई के मजरा इमलाखेडा में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से तीन लोग बीमार हो गए हैं। जानकारी लगते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। उपजिलाधिकारी पाली निशांत कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे। ग्राम इमलाखेड़ा में निकल रहे दूषित पानी वाले हैंडपंप को बंद कराया। और मरीजों का हाल जाना दो मरीज घर पर ही है। और एक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर एसडीएम पाली और स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : संवाद
11 सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा गांव में एक एम्बुलेंस रखने के लिए भी बोला गया है। पेयजल के लिए पानी का टैंकर रखवाया दिया गया है। इस दौरान सचिव प्रेम कुमार, प्रभारी बालाबेहट डॉ अनिल वर्मा, पंचायत विभाग एडीपीओ महेंद्र कुमार आदि रहे।