{"_id":"688bc4b3352b31ca960fe1c8","slug":"lalitpurs-sanju-won-the-sher-e-mugdar-kesari-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-140041-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शेरे मुगदर केसरी में ललितपुर के संजू ने जीती बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शेरे मुगदर केसरी में ललितपुर के संजू ने जीती बाजी
विज्ञापन
- नागपंचमी पर वाराणसी में हुई थी अखाड़ों की प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नागपंचमी पर वाराणसी में अखाड़ों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ललितपुर के बृजधाम अखाड़ा के पहलवान संजू ग्वाला ने 40 किलोग्राम मुगदर खेलने की प्रतियोगिता में शेर ए मुगदर केसरी में बाजी जीत ली।
नागपंचमी पर हर वर्ष अखाड़ों की विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं खेली जाती है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों से भी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं। बीते दो दिन पहले 29 जुलाई को नागपंचमी पर बनारस में विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें हैदराबाद, स्पेन, न्यूजीलैंड, बनारस के साथ ही अन्य राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें अलग-अलग क्षमता की मुगदर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें ललितपुर के बृजधाम अखाड़ा के पहलवान संजू ग्वाला ने 40 किलोग्राम मुगदर में शेर-ए-केसरी के लिए प्रतिभाग किया, उनके साथ इस प्रतियोगिता में बीस खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। इसमें 40 किलोग्राम क्षमता के मुगदर को खिलाड़ियों को अपने कंधे पर रखकर नियमानुसार घुमाना होता है, इस प्रतियोगिता में ललितपुर के संजू ने बाजी जीत ली। जिस पर उन्हें बड़ी शील्ड और ग्यारह हजार रुपये का पुरस्कार मिला।