{"_id":"689462c3e6a4703267081fa6","slug":"lalitpur-young-man-appeals-to-sp-accused-his-wife-of-being-a-third-gender-said-she-is-not-a-girl-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: शादी के दो माह बाद खुला पत्नी का राज... एसपी से बोला पीड़ित लड़की नहीं है वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: शादी के दो माह बाद खुला पत्नी का राज... एसपी से बोला पीड़ित लड़की नहीं है वो
Thu, 07 Aug 2025 02:00 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:00 PM IST
सार
ललितपुर से एक चौंकने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी लड़की नहीं है, थर्ड जेंडर है। युवक ने मेडिकल परीक्षण करवाने की मांग की है। युवक ने बताया जब भी वह उसके करीब जाने की कोशिश करता तो वह नाराज हो जाती।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : AI
विस्तार
ललितपुर से एक चौकाने वाला मामला आया है। एक युवक ने पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी लड़की नहीं है वह थर्ड जेंडर है। युवक ने उसकी मेडिकल परीक्षण करवाने की मांग की है। युवक की शादी 17 मई को हुई थी।
थाना सौजना के एक गांव निवासी युवक ने शादी के बाद पत्नी पर लड़की न होकर थर्ड जेंडर होने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। पत्र में पत्नी का मेडिकल परीक्षण करने की मांग की है।
थाना सौजना अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि 17 मई को उसकी शादी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद रीति-रिवाज के अनुसार अपने परिजनों के घर पर, देवी देवताओं के मंदिर व पवित्र स्थानों पर पूजा पाठ करवाया था।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह बाद जब पत्नी से बात करने,करीब जाने, शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो उसकी पत्नी ने आवेश में आकर जान से मारने की धमकी दी। साथ में उसे पति मानने से मना कर दिया। इस पर उसने लड़की के स्वभाव को बचपना या मजबूरी समझा। कुछ दिन बाद बार-बार प्यार से समझाने व मुख्य कारण जानने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसकी पत्नी ने उससे स्पष्ट कहा कि उनके बीच शारीरिक संबंध नहीं बन सकते हैं और न ही वह उसके बच्चे को जन्म दे सकती है। इस पर उसने पत्नी के माता पिता, रिश्तेदारों सहित अपने रिश्तेदारों को बताया। लेकिन उसकी पत्नी ने किसी की बात नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ी रही। उसने अपनी पत्नी को काफी समझाया व धूम्रपान छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन उसके बोलचाल गाली और कड़वाहट रहती थी। अधिक समय वह अपने मायके व रिश्तेदारों के संपर्क में रहती थी। जब वह मोबाइल फोन चलाने को रोकता को रोकता या मोबाइल का पासवर्ड मांगता था तो वह उसे व उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देती थी।
प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आशंका जताई कि उसकी पत्नी सहित उसके परिजनों ने लड़की के शारीरिक कमी को छुपाकर उसके साथ धोखे से शादी करवा दी। यह भी बताया कि शादी के कुछ महीने पहले उसकी पत्नी की मां ने शादी के नाम पर एक गांव के लड़के वालों से गोदी भरवाकर सोने के जेवर और नगद रुपये हड़प लिए थे। इस बार उसको निशाना बनाया है। पीड़ित ने एसपी से मांग की कि उसकी पत्नी की मेडिकल जांच कराई जाए। जिससे उसके परिवार व ससुरालीजनों को पता चले कि यह एक लड़की है या थेर्ड जेंडर। यह भी जानकारी कराई जाए कि वह बच्चे को जन्म दे सकती है या नहीं। पत्र यह भी कहा गया कि उसकी पत्नी ससुराल से मायके 30 जुलाई की शाम को अपनी मर्जी से अपने पिता व अन्य परिजनों के संग चली गई थी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।