फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Woman kidnapped a four year-old boy with sister to get milk incident caught on CCTV camera

ललितपुर: बहन के साथ दूध लेने गए मासूम का महिला ने किया अपहरण, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Mon, 04 Apr 2022 04:52 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Apr 2022 04:52 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर में घर से चंद कदमों की दूरी पर चार वर्षीय बालक के अपहरण की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। मौके पर एक सीसीटीवी कैमरे में एक महिला बच्चे को ले जाती दिख रही है। पुलिस ने जांच बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Lalitpur Woman kidnapped a four year-old boy with sister to get milk incident caught on CCTV camera
बच्ची से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर में सोमवार सुबह एक चार वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक महिला बच्चे को ले जाते हुए दिख रही है।

विज्ञापन


नेहरू नगर में आरा मशीन वाली गली निवासी आशीष (4) पुत्र कल्याण सोमवार की सुबह अपनी बड़ी बहन आरुषि (5) के साथ मुख्य रोड पर घर के करीब 200 मीटर दूर स्टेप दूध डेरी की दुकान पर दूध लेने गया था। इसी दौरान एक महिला भाई-बहन का पीछा करते हुए आई और दुकान से कुछ पहले बालक को रोककर उसकी बहन को दूध लेने के लिए भेज दिया। महिला बालक को मेडिकल स्टोर के बगल वाली गली से उसका हाथ पकड़ कर अपने साथ ले गई। जब उसकी बहन लौट कर आई तो अपने भाई को वहां ना पाकर बालिका ने घर जाकर बात बताई।

विज्ञापन

परिजनों ने काफी खोजबीन की और बाद में नेहरू नगर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुबह करीब सात बजे बालक का अपहरण हो जाने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10 बजे एसओजी, कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी मौके पर पहुंच गए और अपराध बालक की बहन से पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की। बालक की खोजबीन के लिए कई टीमों को अलग-अलग रवाना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed