फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Woman jumped in a well with three children after fight with husband death of all three kids

Lalitpur: महिला ने तीन बच्चों सहित कुएं में लगाई छलांग, तीनों मासूमों की मौत, पति से विवाद के बाद उठाया कदम

Tue, 12 Jul 2022 02:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Jul 2022 02:06 PM IST
सार

पति से विवाद के बाद महिला ने सोमवार रात में अपने तीनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। मंगलवार सुबह करीब 4-5 बजे जब परिजन खेत पर जा रहे थे। तब रास्ते में एक खेत में स्थित कुएं से महिला की आवाज आई। कुआ के अंदर देखा तो पानी में महिला थी तब उसे निकाला गया।

विज्ञापन
Lalitpur Woman jumped in a well with three children after fight with husband death of all three kids
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना जखोरा के ग्राम मुहारा मजरा सेजनवारा निवासी 32 वर्षीय राजकुमारी पत्नी चन्द्रभान कुशवाहा ने सोमवार की देर रात्रि अपने तीन बच्चों सूर्यांश (2), ज्योति (7) व राखी (5) को लेकर कुए में छलांग लगा ली, जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला बच गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पति से विवाद के बाद महिला ने सोमवार रात में अपने तीनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। मंगलवार सुबह करीब 4-5 बजे जब परिजन खेत पर जा रहे थे। तब रास्ते में एक खेत में स्थित कुएं से महिला की आवाज आई। कुआ के अंदर देखा तो पानी में महिला थी। किसी प्रकार महिला को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन


महिला को जखोरा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घटना को लेकर महिला ने बताया कि मंगलवार की रात्रि पति से विवाद हो गया था। इसी के चलते रात में वह अपने तीनों बच्चों सहित आत्महत्या के लिए कुएं में कूद गई थी। महिला की बात सुनने के बाद लोग कुआं पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कुए के अंदर से तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले जा सके। महिला की हालत ठीक है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed