फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: While spitting gutkha from a moving train, the young man's head hit a pole and he died

Lalitpur: चलती ट्रेन से गुटखा थूकते समय युवक का सिर खंभे से टकराया, मौत

Wed, 06 Aug 2025 07:28 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 06 Aug 2025 07:28 PM IST
सार

बोगी में बैठा वसीम गुटखा थूकने के लिए गेट पर पहुंचा। जैसे ही थूकने के लिए गेट से बाहर सिर किया। खंभे से टकरा गया। गेट पर खड़े लोगों ने उसे पकड़कर अंदर कर लिया लेकिल सिर में चोट आने से वह गंभीर घायल हो गया। यात्रियों ने ट्रेन की चैन पुलिंग कर 108 एंबुलेंस की मदद मेडिकल काॅलेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Lalitpur: While spitting gutkha from a moving train, the young man's head hit a pole and he died
ambulance new - फोटो : istock

विस्तार

अंत्योदय ट्रेन से गुटखा थूकते समय ललितपुर रेलवे स्टेशन के समीप जनपद महराजंगज के थाना फरिंदा अंतर्गत परसाबे जंगलपुरबा के 19 वर्षीय वसीम का सिर पटरी किनारे किसी खंभे से टकरा गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ मुंबई सटरिंग लगाने का काम करने के लिए जा रहा था। 
विज्ञापन


मृतक के मामा शकील अहमद के मुताबिक वह अपने भांजे वसीम (19) पुत्र मोहम्मद उमर के साथ सटरिंग का काम करने के लिए मुंबई जा रहे थे। उसके साथ अन्य साथी भी थे। वह लोग गोरखपुर से अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। मंगलवार की रात को ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजर रही थी कि बोगी में बैठा वसीम गुटखा थूकने के लिए गेट पर पहुंचा। यहां उसने जैसे ही गुटखा थूकने के लिए गेट से बाहर सिर किया उसका सिर पटरी किनारे स्थित किसी खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन


गेट पर खड़े लोगों ने वसीम को पीछे से पकड़कर अंदर कर दिया। जिस कारण वह बाहर नहीं गिर पाया। टक्कर लगने से वसीम के सिर में चोट आई और वह गंभीर घायल हो गया था। घटना के बाद बोगी में बैठे यात्रियों ने ट्रेन की चैन पुलिंग कर दी। जिसके बाद ट्रेन ललितपुर और जीरोंन के बीच रुक गई। घटना की जानकारी ट्रेन में चल रहे रेलवे कर्मचारियों को दी। रेलवे कर्मियों ने एक निजी वाहन से घायल वसीम को ललितपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। यहां पूर्व से रखी 108 एंबुलेंस की मदद से वसीम को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया था। यहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed