{"_id":"619a313e8b3d0a7f0376c04d","slug":"lalitpur-up-stepmother-killed-an-eight-year-old-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार हुए रिश्ते: सौतेली मां ने बच्चे को उतारा मौत के घाट, फिर अनजान होने का करती रही नाटक, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार हुए रिश्ते: सौतेली मां ने बच्चे को उतारा मौत के घाट, फिर अनजान होने का करती रही नाटक, ऐसे हुआ खुलासा
Sun, 21 Nov 2021 05:19 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 21 Nov 2021 05:19 PM IST
सार
पित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सौतेली मां ने आठ साल के बच्चे की हत्या कर शव कुंए में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी महिला इस तरह से व्यवहार कर रही थी जैसे कि उसे इस मामले की कोई जानकारी ही न हो।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम विनेकाटोरन निवासी गजेंद्र राजपूत शनिवार सुबह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वापस आने पर उसकी पहली पत्नी का आठ वर्षीय पुत्र शिवम घर में नहीं मिला। गजेंद्र ने सोचा कि बेटा गांव में कहीं खेलने चला गया होगा। लेकिन वह दोपहर तक नहीं लौटा तो सभी ने उसकी काफी खोजबीन की। गजेंद्र ने अपनी पत्नी(बच्चे की सौतेली मां) से पूछा कि बेटा कहां है। लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद उसे शक हुआ फिर गांव वालों को लेकर खोजबीन की।
विज्ञापन
परिजनों का शक घर के पीछे बने कुंए पर गया। कुंए का पानी निकाला गया तो शिवम का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन