{"_id":"69f5e0a453a55c1be0068e2f","slug":"lalitpur-two-youths-killed-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-two-in-critical-condition-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर
Sat, 02 May 2026 05:02 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 02 May 2026 05:02 PM IST
सार
थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सतवांसा के पास शनिवार की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत।
विस्तार
थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सतवांसा के पास शनिवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रमेशरा निवासी अमित (21) अपने जीजा राजाभैया (24) निवासी पिपरियाबंशा थाना जाखलौन के साथ शनिवार को गैस सिलिंडर भरवाने के लिए बाइक से कस्बा मड़ावरा गया था। दोपहर को दोनों सिलिंडर भरवाकर वापस लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक ग्राम सतवांसा के पास स्थित एक स्कूल के पास पहुंची थी। तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित और राजा भैया सहित दूसरी बाइक पर सवार पल्लेदार कीरत निवासी ग्राम सैदपुर व उसका साथी छिंटकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन कस्बा मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने अमित और कीरत के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि राजभैया और एक अन्य घायल को भर्ती कर लिया। मृतक कीरत की जेब से एक पॉलीथिन में कुछ रोटियां मिलीं। सूचना पर थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।