{"_id":"68d75ecd61b377d2e704d763","slug":"lalitpur-two-wanted-criminals-arrested-in-police-encounter-accused-of-kidnapping-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपहरण के हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपहरण के हैं आरोपी
Sat, 27 Sep 2025 09:20 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:20 AM IST
सार
बदमाशाें ने पुलिस से घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मौका देखकर दूसरे को भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना सौजना पुलिस और इनामिया बदमाशों का आमना सामना हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने प्रत्येक पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि अपहरण के प्रयास में वांछित दो इनामिया क्षेत्र में देखे गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान एक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
पकड़े गये बदमाश धर्मेंद्र उर्फ पुपला पुत्र विशाल व शिवा पुत्र कमलेश है दोनों जनपद फतेहपुर जहानाबाद मूल निवासी है वर्तमान में एमपी जिला निवाड़ी के थाना पृथ्वीपुर नरेगा मोहल्ला में निवासरत है। मुठभेड़ के दाैरान पुलिस ने इनके पास से एक देशी तंमचा, कारतूस, सेविंग ब्लेड, एक बाइक बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया।
विज्ञापन