फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Tractor trolley overturned after car overtaking one kill 13 injured

ललितपुर: कार के ओवरटेक करने पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 13 लोग घायल

Mon, 18 Apr 2022 12:53 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 12:53 AM IST
सार

पाली के ग्राम रमपुरा निवासी मोहन पुत्र मौजीलाल अपने रिश्तेदारों के साथ भांजी की शादी में जा रहे थे। शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय के पीछे स्थित बड़ी नहर के पास एक कार चालक के ओवरटेक करने से ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

विज्ञापन
Lalitpur Tractor trolley overturned after car overtaking one kill 13 injured
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी - फोटो : SELF

विस्तार

अनियन्त्रित कार के ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


पाली के ग्राम रमपुरा निवासी मोहन पुत्र मौजीलाल अपने रिश्तेदारों के साथ थाना बानपुर के ग्राम बनौनी में भांजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान देर रात शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय के पीछे स्थित बड़ी नहर के पास पहुंचे थे कि एक कार चालक के ओवरटेक करने से ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और मोहन पुत्र मौजीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्राली में सवार लगभग 13 लोग घायल हैं।
विज्ञापन


घायलों तन्नू (09) पुत्री ब्रजेश, आर्यन (05) पुत्र ब्रजेश, अनुष्का (09) पुत्री जयपाल, सियाबाई (36) पत्नी लक्ष्मण, ऊषा (19) पुत्री कैलाश पाल निवासी पाली मगरपुर, रघुनाथ (55) निवासी निबउआ पाली, सुखवती (25) पत्नी रमेश, वंशिका (06) पुत्री रमेश, दिव्यांश (03) निवासी जहाजपुर थाना जाखलौन, प्रीति (04) पुत्री परमानंद निवासी टिकरा बानपुर, अर्जुन(07) पुत्र सूका पाल निवासी बारौद पाली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed