{"_id":"6a61fe8e2fa7898a490a4c35","slug":"lalitpur-three-cousins-riding-a-motorcycle-died-after-being-hit-by-a-speeding-truck-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर चचेरे भाइयों की मौत, रोंडा गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर चचेरे भाइयों की मौत, रोंडा गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा
Thu, 23 Jul 2026 05:14 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:14 PM IST
सार
एक ही परिवार के तीन चचेरे भाइयों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।तीनों भाई घर से खेत पर नारियल प्रसाद लेकर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
इमरजेंसी के बाहर मौजूद भीड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाईवे-44 पर ग्राम रोंडा के पास तेज रफ्तार भाग रहे अज्ञात ट्रक ने पीछे से बाइक हो टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन चचेरे भाई 15 वर्षीय अभिषेक, 12 वर्षीय सनी और 12 वर्षीय अंशुल पाल निवासी ग्राम रोंडा की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। तीनों भाई घर से खेत पर नारियल प्रसाद लेकर जा रहे थे कि रास्ते में घटना का शिकार हो गए।
मृतक अंशुल के पिता रूपलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई से पौने तीन बजे के मध्य उसका पुत्र अंशुल अपने चचेरे भाई अभिषेक और सनी के साथ घर से खेत पर नारियल प्रसाद चढ़ाने के लिए खेत पर बाइक से जा रहे थे। उनका खेत गांव से गुजरे हाईवे-44 के दूसरी ओर था। हाईवे-44 के डिबाइडर पर बेरीकेडिंग के रूप में लगी लोहे की जाली के कारण से तीनों भाई गांव से दूर ललितपुर की ओर स्थित हाईवे पर क्रासिंग के पास जा रहे थे। अभी वह लोग गांव से कुछ दूर स्थित लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय के समीप पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों के शवों का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक अंशुल दो भाईयों में बड़ा था और सनी दो भाईयों में छोटा था। अभिषेक तीन भाईयों में छोटा था। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक की तलाश में जुट गई है। वहीं एक ही घर के तीन भाईयों के तीन पुत्रों की मौत होने से गांव में मातम छा गया है।
ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी, हाईवे के कैमरों को खंगाला
दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात ट्रक की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने ट्रक की पहचान के लिए हाईवे सहित आसपास के होटल-ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बदहवाश हुआ पिता, लड़खड़ाकर गिरा
घटना में एक ही घर के तीन चचेरे भाईयों की मौत होने की सूचना मिलने पर परिजन व गांव के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। इनमें मृतक अंशुल का पिता रूपलाल भी पहुंचा। चिकित्सकों के द्वारा जब तीनों किशोरों के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित किया गया और उनके शवों को मोरचरी में रखवाने के लिए ले जाया जा रहा था। तब बेटे और भतीजों की मौत से बदहवाश हुआ रूपलाल लड़खड़ाकर गिरा, उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे संभाला और सांत्वना दी।

Trending Videos
सड़क पर जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
आक्रोशित गांव वालों ने हाईवे पर लगाया जाम
तीन चचेरे भाईयों की मौत होने के बाद गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ सदर अजय कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत की। गांव वालों ने हाईवे के डिबाइडर पर बेरीकेडिंग के रूप में लगाई लोहे की जाली के कारण हाईवे पर दूसरी तरफ के खेत पर जाने के लिए गांव से काफी दूरी पर हाईवे के बनाए गए क्रासिंग से होकर जाने के दौरान घटना होने की बात कही। लोगों ने गांव के पास क्रासिंग करने की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने लोगों के बताए गए स्थान के पास अस्थाई क्रासिंग करने का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाकर यहां पर अस्थाई क्रासिंग के लिए रास्ता बनाया गया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम खुल सका।
इनका यह है कहना
अज्ञात ट्रक की टक्कर से मृत हुए बाइक सवारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों द्वारा हाईवे पर पहुंचकर असंतोष व्यक्त किया गया था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व गांव के लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाया-बुझाया, जिसके बाद सभी संतुष्ट हुए और वहां से चले गए। अजय कुमार, सीओ सदर