फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: The thief was running away with the donation box from the temple, the villagers caught him

Lalitpur: मंदिर से दानपेटी लेकर भाग रहा था चोर, ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 24 Aug 2025 03:14 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 24 Aug 2025 03:14 PM IST
सार

मंदिर से दानपेटी लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
Lalitpur: The thief was running away with the donation box from the temple, the villagers caught him
ग्रामीणों की गिरफ्त में चोर - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव के मंदिर से दानपेटी लेकर भाग रहे चाेर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम देलवारा निवासी नरेश पटैरिया ने बताया कि वह ग्राम जैरवारा स्थित हनुमान मंदिर का पुजारी है। शनिवार को वह पूजा करने मंदिर पहुंचा। तभी एक व्यक्ति मंदिर मे रखी दान पेटी को उठा कर चोरी से ले जा रहा था जब उसने रोका तो वह भागने लगा। इस पर उसने शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए। उनकी मदद से भाग रहे व्यक्ति को दान पेटी सहित पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रामस्वरूप पाल निवासी दिगारा थाना तालबेहट बताया। दान पेटी मे कुल 6390 रुपये थे। जिनको उक्त व्यक्ति रामस्वरूप चोरी करके ले जा रहा था। घटना की सूचना डायल -112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द पकड़े गए व्यक्ति को सूप दिया। कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed