{"_id":"6901f901bdf2b34d630d4669","slug":"lalitpur-the-only-son-attacked-his-father-with-a-stick-he-died-screaming-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद: इकलौते बेटे ने पिता पर लाठी से बोला हमला, चीख-चीख कर निकल गए प्राण, थाने में पहुंचकर किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद: इकलौते बेटे ने पिता पर लाठी से बोला हमला, चीख-चीख कर निकल गए प्राण, थाने में पहुंचकर किया सरेंडर
Wed, 29 Oct 2025 05:08 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:08 PM IST
सार
बेटा पूरी रात अपने पिता के शव के पास बैठा रहा है। सुबह पुलिस के पास पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव का कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक सिरनाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
ललितपुर: जमीन के टकड़े को लेकर इकलौते बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीट कर जान ले ली। पिता न मारने की गुहार लगाता रहा लेकिन निर्दयी बेटा उसे पीटता रहा। जिससे मौके पर ही पिता के प्राण निकल गये। बाद बेटे ने खुद पुलिस के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
दर्दनाक घटना थाना सदर कोतवाली इलाके के महरौनी चक की है। बताया गया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग सिरनाम यादव के पास करीब दो एकड़ जमीन है और उसका एक ही पुत्र है। जमीन बेचने को लेकर बेटे का पिता से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने लाठी से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिता न मारने के लिए कहता हुआ चीखता रहा लेकिन बेटे का दिल नहीं पसीजा वह उसे पीटता रहा और कुछ ही देर में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। बेटा पूरी रात अपने पिता के शव के पास बैठा रहा है। बुधवार की सुबह पुलिस के पास पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव का कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।