फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur team reached the final in badminton singles and Jhansi team reached the final in doubles

Lalitpur News: बैडमिंटन एकल में ललितपुर और युगल में झांसी की टीम पहुंची फाइनल में

Wed, 15 Jul 2026 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur team reached the final in badminton singles and Jhansi team reached the final in doubles
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस लाइन स्थित इंडोर स्टेडियम में चल रही 29वीं अंतजनपदीय बैडमिंटन व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में दूसरे दिन बैडमिंटन एकल में ललितपुर व इटावा और युगल में झांसी की टीम फाइनल में पहुंची। वहीं, महिला एकल व युगल में टीम का सेमी फाइनल खेला गया। बुधवार को इन टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का समापन 15 जुलाई को फाइनल मुकाबला व पुरस्कार वितरण के साथ होगा।

मंगलवार शाम को शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर व टॉस उछालकर किया। टीम चैंपियनशिप पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में जालौन,कानपुर देहात,ललितपुर और झांसी के खिलाड़ी पहुंचे। जबकि महिला टीम एकल व युगल में कानपुर देहात व ललितपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। पुरुष वर्ग 35 प्लस एकल वर्ग में दुर्गेश, अब्दुल नफीस, सुनील कुमार व भूपेंद्र के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। वहीं 35 प्लस युगल वर्ग में कानपुर देहात व ललितपुर और झांसी व ललितपुर की टीम पहुंच गई है। 50 प्लस युगल वर्ग में झांसी के अमरनाथ व कानपुर देहात के भूदत्त की जोड़ी विजेता हुई। रात करीब नौ बजे तक हुए मुकाबलों में एकल मुकाबले में इटावा के पवन व ललितपुर के अब्दुल नफीस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं युगल वर्ग में झांसी के कदीम अली व हरगोविंद और ललितपुर के अब्दुल नफीस व महेंद्र की जोड़ी के बीच बुधवार को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed