{"_id":"5e35d97f8ebc3e4b6360637a","slug":"lalitpur-station-management-received-ems-certificate-lalitpur-news-jhs158987174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर स्टेशन को मिला पर्यावरण प्रबंधन को ईएमएस प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर स्टेशन को मिला पर्यावरण प्रबंधन को ईएमएस प्रमाण पत्र
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों को पर्यावरण प्रबंधन का प्रमाण पत्र देते लीड ऑडिटर
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रेलवे स्टेशन को पर्यावरण संरक्षण के मूल्यांकन के बाद पांच स्टेशनों में पर्यावरण प्रबंधन का ईएमएस प्रमाण पत्र मिला है। सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के लीड ऑडीटर ने स्टेशन के मूल्यांकन के बाद यह प्रमाण दिया है। इसमें साफ-सफाई, ऊर्जा एवं जल संरक्षण, कचरा निस्तारण आदि का आकलन किया गया।
आईएसओ 14001, 2005 (ईएमएस) पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रमाण पत्र के लिए ललितपुर स्टेशन को नामित किया गया। इससे संबंधित संस्था सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के लीड ऑडीटर प्रदीप सिंह अपनी टीम के साथ शनिवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा और रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, विजय तिवारी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सचिन शर्मा, सीबीपीएस मनीष साहू, मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर, रामसजीवन, डिप्टी एसएम राकेश कुमार, डिप्टी एसएम रंजन अमित कुमार सिंह एवं सलीम सहित सभी लोगों को प्रमाण पत्र दिए।
लीड ऑडीटर प्रदीप सिंह ने बताया कि यह प्रमाण पत्र पर्यावरण संरक्षण के लिए ललितपुर समेत पांच स्टेशनों को चुना गया है, जिसमें ललितपुर, मुरैना, डबरा, दतिया व उरई को प्रमाण पत्र दिया गया है। इसके लिए पिछले डेढ़ माह से काम चल रहा था। इसके ऑडिट के बाद प्रमाण पत्र दिया गया। यह प्रमाण पत्र स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्य कचरा नियंत्रण, ऊर्जा एवं जल संरक्षण व उच्च स्तरीय साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं व स्टेशन पर लगाई गई मशीनों का रखरखाव का मूल्यांकन करने के बाद इन स्टेशनों को पर्यावरण संरक्षण में उच्च स्तरीय श्रेणी में चुने जाने पर जारी किया गया है।