फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: State minister met the Chief Minister, demanded CBI investigation of the chit fund company

Lalitpur: मुख्यमंत्री से मिले राज्यमंत्री, चिटफंड कंपनी एलयूसीसी की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 28 Aug 2025 08:02 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 28 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

हाल ही में पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे करीब आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए जुटी हुई है।

विज्ञापन
Lalitpur: State minister met the Chief Minister, demanded CBI investigation of the chit fund company
सीएम से मिलते मंत्री मन्नू कोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चिटफंड कंपनी बनाकर आमलोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने हाल में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जिले में एलयूसीसी नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से आमलोगों की करोड़ों रुपये जमा करवाकर हड़पने करने के जिले के विभिन्न थाना-कोतवाली में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसमें चिटफंड कंपनी के मुख्य संचालकों सहित एजेंट भी आरोपी हैं। करोड़ों रुपये के इस घोटाले की जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जनपद स्तर पर एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने मुख्य संचालकों सहित 40 से अधिक आरोपियों जोकि चिटफंड कंपनी में विभिन्न पदों पर थे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


हाल ही में पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे करीब आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए जुटी हुई है। जबकि जनपद स्तर पर गठित एसआईटी टीम इस घोटाले की गहनता से जांच कर रही है। हाल ही में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। अब प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री व जनपद की महरौनी विधानसभा से विधायक मनोहर लाल पंथ ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसमें उन्होंने जनपद के विकास को लेकर बातचीत की। इसके साथ करोड़ों रुपये के इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed