{"_id":"6761c193be552c43a30018ab","slug":"lalitpur-sirsi-jakhaura-road-turned-into-potholes-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-125914-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गड्ढों में तब्दील हो गया ललितपुर-सिरसी-जखौरा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गड्ढों में तब्दील हो गया ललितपुर-सिरसी-जखौरा मार्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा (ललितपुर)। जिला मुख्यालय से सिरसी होकर जखौरा जाने वाले करीब 25 किमी लंबी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। वहीं, जनपद में चलाए गए गड्ढामुक्त अभियान के बाद भी इस सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और साइकिल से ग्रामीण गुजरते हैं लेकिन सड़क के गड्ढों के कारण उन्हें भी परेशान होना पड़ रहा है। राहगीरों का आरोप है कि विकास का दावा करने वाले जनप्रतिनिधियों को इस सड़क की कोई सुध नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि हैं, फिर भी इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों ने पूरी सड़क के गड्ढों को भरवाने की मांग की जिससे आवागमन में सुविधा रहे।