फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur's flourishing stuck in Ukraine due to closure of Kiev airport

कीव एयपोर्ट बंद होने से यूक्रेन में फंसा ललितपुर का उत्कर्ष

Mon, 28 Feb 2022 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur's flourishing stuck in Ukraine due to closure of Kiev airport
ललितपुर। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा भाजपा नेता डॉ. दीपक चौबे का बेटा उत्कर्ष चौबे फंसा हुआ है। वह भारत आने के इंतजार में है। परिजन लगातार उसके संपर्क में हैं और उसे स्वदेश लाने के प्रयास कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी उससे संपर्क किया है।
विज्ञापन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र एवं शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी डॉ.दीपक चौबे के बेटा उत्कर्ष चौबे यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। इस वर्ष उसकी एमबीबीएस फाइनल ईयर है। वह इस समय यूक्रेन में ही फंसा हुआ है।
विज्ञापन

उसके साथ में साथी लुधियाना निवासी मनप्रीत भी है। उत्कर्ष ने बताया कि उसने 26 फरवरी की फ्लाइट में 49, 500 रुपये खर्च कर बुकिंग भी की थी, लेकिन एयरपोर्ट पर बमबारी होने के चलते फ्लाइट रद्द हो गई थी। जिसके चलते वह अपने देश वापस नहीं लौट सका है। फ्लैट के ऊपर से फाइटर प्लेन निकलने पर वह सहम जाता है। हालांकि उसे फ्लैट के पास में ही कुछ दूरी पर बंकर भी मुहैया करा दिया गया है। हालात अधिक खराब होने या उसके आसपास बमबारी होने की स्थिति में वह बंकर में जा सकता है। उसके पिता और परिजन उसके लगातार संपर्क में हैं और रविवार को दोपहर में ही उससे बात भी हुई थी। जिस पर उत्कर्ष ने उन्हें वहां के हालातों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों का खाने का सामान किया इकट्ठा
उत्कर्ष के पिता डॉ. दीपक चौबे ने बताया कि वह अपने बेटे से लगातार संपर्क में है। बेटे ने कई दिनों के खाने का इंतजाम कर ब्रेड, पोहा आदि सामान एकत्रित कर लिया है। हालांकि वहां पानी की कमी बताई गई है, जो किसी प्रकार मिल पा रहा है। उनके बेटे ने यह भी बताया कि जब उसने यूक्रकन की एंबेसी से बात की तो उन्होंने उसे बॉर्डर तक पहुंचने की बात कही, लेकिन बार्डर से पहले रास्ते में जगह-जगह बमबारी हो रही है, तो ऐसे में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed