फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Rape accused injured in police encounter, shot in leg during retaliatory firing

Lalitpur: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी हुआ घायल, जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में लगी गोली

Sat, 03 Jan 2026 10:19 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 03 Jan 2026 10:19 AM IST
सार

कस्बा बानपुर निवासी अमजद खान पर नाबालिग से दुष्कर्म के साथ-साथ कई युवतियों को ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। शनिवार तड़के सुबह पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है।

विज्ञापन
Lalitpur: Rape accused injured in police encounter, shot in leg during retaliatory firing
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की बानपुर क्षेत्र में तड़के सुबह 3.45 बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी अमजद खान के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन


कस्बा बानपुर निवासी अमजद खान निवासी कस्बा बानपुर पर नाबालिग से दुष्कर्म के साथ-साथ कई युवतियों को ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। उसके खिलाफ बानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज थी। शनिवार की सुबह करीब 3.45 बजे सूचना के आधार पर बानपुर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की, इसी दौरान आरोपी अमजद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी अमजद खान के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस घायल हुए आरोपी को मौके से पकड़ लिया। उसके पास से देशी तमंचा व कारतूस मिले। घायल आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी सकूर खान को बानपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed