{"_id":"69d1b99e9a1130b2b309badf","slug":"lalitpur-rain-and-hailstorm-ruined-the-hard-work-of-farmers-destroying-crops-again-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, फिर फसलें तबाह, सब्जी की खेती को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, फिर फसलें तबाह, सब्जी की खेती को भारी नुकसान
Sun, 05 Apr 2026 06:53 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:53 AM IST
सार
अचानक बदले मौसम ने खलिहान में थ्रेसिंग के लिए रखी कटी फसलों को भीगाकर खराब कर दिया, वहीं ओलों की मार से सब्जी की फसल खेतों में ही गिरकर बर्बाद हो गई। फसलों की यह हालत देखकर किसानों के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
बारिश के साथ गिरे ओले।
- फोटो : संवाद
विस्तार
तहसील क्षेत्र में शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को गहरा नुकसान पहुंचाया। अचानक बदले मौसम ने खलिहान में थ्रेसिंग के लिए रखी कटी फसलों को भीगाकर खराब कर दिया, वहीं ओलों की मार से सब्जी की फसल खेतों में ही गिरकर बर्बाद हो गई। फसलों की यह हालत देखकर किसानों के आंसू छलक पड़े।
प्रशासन ने दिए नुकसान के आकलन के निर्देश
सुबह तक मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और गरज के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सब्जी उत्पादक किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, क्योंकि ओलों की मार से उनकी फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई। वहीं जिन किसानों ने गेहूं सहित अन्य फसलें काटकर थ्रेसिंग के लिए खेतों में रखी थीं, उनकी फसल बारिश में भीगकर खराब हो गई। एसडीएम अभिजीत सिंह ने बताया कि लेखपालों को क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन गांवों में हुई ओलावृष्टि
तालबेहट, तरगुवा, बिजरौठा, म्याव, रारा, विंद्रावन बाग, भैसनवारा खुर्द, भैसनवारा कलां, उगरपुर, गेवरा गुंदेरा समेत कई गांवों में ओले गिरने की सूचना है।
आंधी में उखड़े होर्डिंग, बाल-बाल बचे लोग
तेज आंधी का असर नगर में भी देखने को मिला। जगह-जगह लगे प्रचार-प्रसार के होर्डिंग तेज हवाओं को नहीं झेल सके और उखड़कर गिर गए। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां और पेड़ भी धराशायी हो गए। होर्डिंग गिरने के बाद कुछ लोग उन्हें ले जाने के लिए दौड़ पड़े, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
ओलावृष्टि का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन