फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur me ek mah me pehli bar aayi sankrmito marijo me kami

ललितपुर में एक माह में पहली बार आई संक्रमित मरीजों में कमी

Wed, 12 Aug 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
lalitpur me ek mah me pehli bar aayi sankrmito marijo me kami
ललितपुर जिले में मंगलवार को कम संक्रमित मरीज मिले। - फोटो : ???? ????
ललितपुर में एक माह में पहली बार आई संक्रमित मरीजों में कमी
विज्ञापन

ललितपुर। वैश्विक बीमारी संक्रमित मरीजों में बीते एक माह में पहली बार कमी आई है। मंगलवार को महज सात व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। संख्या बढ़कर 563 पहुंच गई है। इनमें नौ मरीजों की मौत हो गई और 363 स्वस्थ हो चुके हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर जागरुकता व स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग, डोर-टू डोर सर्वे कारगर साबित होती नजर आ रहा है। यहां पर एक माह में पहली बार संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। जुलाई माह की शुरुआत होते ही संक्रमित मरीजों की झड़ी सी लग गई। पहली जुलाई से लगातार संक्रमित मरीज पाए गए। तीन जुलाई को तीन इसके बाद लगातार संख्या बढ़ती गई, जो 15 से कम मरीज नहीं पाए गए अधिकतम संख्या 37 हो गई।
विज्ञापन

डोर-टू डोर सर्वे का कार्य भी शुरु किया गया है। इसमें व्यक्तियों में लक्षण की खोज की जा रही है। खांसी, बुखार व श्वांस लेने में दिक्कत होने पर सैंपल कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लगातार संक्रमित मरीजों में कमी आ रही है। जहां एक दिन में दो दरजिन से अधिक संख्या पहुंच रही थी, जो मंगलवार को घटकर महज सात पर पहुंच गई है। डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जागरुकता व सैंपलों में आई तेजी से संक्रमितों की संख्या में कमी हुई है। मंगलवार को सात व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। संक्रमितों से संपर्क कर सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
यह निकले कोरोना संक्रमित
थाना बानपुर में तैंनात एक 44 वर्षीय एसआई कोरोना संक्रमित पाया है। शहर के मोहल्ला आजाद चौक निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। मोहल्ला कांशीराम कालौनी निवासी 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित है। एलआईसी कार्यालय के पास निवासी एक 38 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

660 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
मंगलवार को संक्रमित मरीजों में भले ही कमी आई हो, लेकिन सैंपल कलेक्शन होने की अपेक्षा जांच रिपोर्ट समय पर नहीं आ पा रही है। यहां पर चार अगस्त से अब तक के 660 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed