{"_id":"6a1b79790051fdaf6a0f325d","slug":"lalitpur-massive-fire-breaks-out-in-tiles-showroom-causing-loss-of-lakhs-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: टाइल्स शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: टाइल्स शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
Sun, 31 May 2026 05:27 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 31 May 2026 05:27 AM IST
सार
नवीन गल्ला मंडी के सामने स्थित गुप्ता ट्रेडर्स के टाइल्स शोरूम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए आग को बुझाया।
विज्ञापन
टाइल्स शोरूम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टाइल्स शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नवीन गल्ला मंडी के सामने स्थित गुप्ता ट्रेडर्स के टाइल्स शोरूम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस वाहन मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए आग को बुझाया। आग से शोरूम में रखा सामान जल गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।