{"_id":"600c7d548ebc3e31d332f381","slug":"lalitpur-in-chain-snaching-rerort-against-13-lalitpur-news-jhs1868357121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में चेन व मोबाइल छीनने पर 13 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में चेन व मोबाइल छीनने पर 13 के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा निवासी एक युवक को शराब के लिए रुपये की मांग पूरी नहीं करने और मारपीट की शिकायत पुलिस से करना भारी पड़ गया। मामले में सात नामजद एवं छह अज्ञात लोग घर में घुसकर उसकी सोने की चेन और मोबाइल छीनकर ले गए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला जुगपुरा निवासी 22 वर्षीय राजा यादव ने अपर सत्र न्यायालय (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 नवंबर 2020 को मोहल्ले के अनिल साहू चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगा। जब उसने पैसा देने से मना किया तो उसे गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी। आरोप है कि इसी बात पर मोहल्ला के अनिल साहू, अजय साहू, धर्मेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, रामकुंवर, जगदीश, अंकित साहू निवासी तालाबपुरा 14 नवंबर को पांच-छह अज्ञात व्यक्तियों के साथ आए और उसे गालियां देते हएु घर में घुसकर मारपीट की और उसकी सोने की चेन व मोबाइल छीनकर ले गए।
मौके पर उसके पिता हरीराम, मोहल्ले के अन्य लोग आए गए, जिन्होंने बीच बचाव किया। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस में की, जिस पर उसकी चोटों का परीक्षण कराकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की, उसने एसपी के समक्ष भी उपस्थित होकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली पुलिस ने अब न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।