{"_id":"6a003bc45ca9855b8b047284","slug":"lalitpur-home-guard-dies-during-treatment-at-medical-college-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान होमगार्ड ने तोड़ा दम, भाई का आरोप- ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान होमगार्ड ने तोड़ा दम, भाई का आरोप- ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत
Sun, 10 May 2026 01:33 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 10 May 2026 01:33 PM IST
सार
मृतक के भाई ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर भाई के इलाज में लापरवाही बरतने और ऑक्सीजन न मिलने से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, ललितपुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
मेडिकल काॅलेज में भर्ती होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। परिजनों का कहना है कि ऑक्सीजन न मिलने से मौत हुई है।
शहर मोहल्ला नेहरू नगर निवासी होमगार्ड राजाराम कुछ दिनों से बीमार था। परिजनों ने उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। यहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के होमगार्ड भाई ने मेडिकल काॅलेज पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई की तबीयत बिगड़ने पर आइसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां उसको आक्सीजन लगाया गया था। इसके बाद उसके भाई को वार्ड में भेज दिया। यहां पर रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही बरतने और ऑक्सीजन न मिलने से मौत होने का आरोप लगाया है।