{"_id":"69a33b3123f4e4df7b0c99b4","slug":"lalitpur-foundation-day-will-be-celebrated-with-great-pomp-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-152440-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धूमधाम से आज मनाया जाएगा ललितपुर स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धूमधाम से आज मनाया जाएगा ललितपुर स्थापना दिवस
विज्ञापन
कल्याण सिंह सभागार में होगा सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अमर उजाला और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ललितपुर का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर देर शाम तक कल्याण सिंह सभागार में देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं।
कल्याण सिंह सभागार में सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले 52 प्रमुख लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सेवानिवृत सैनिक व शहीद के परिजन, डॉक्टर, प्रधान,शिक्षाविद्,समाजसेवी,खिलाड़ी,उद्यमी,प्रगतिशील किसान शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही जनपद के प्रमुख मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा,मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे,जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। देर शाम अपर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व एसडीएम मनीष कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।