{"_id":"68e26f108be346a138078274","slug":"lalitpur-dm-reached-chc-as-soon-as-complaint-was-received-cmo-along-with-staff-summoned-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत मिलते ही सीएचसी पहुंचे डीएम: जमीनी हकीकत देख स्टाफ सहित सीएमओ तलब, स्वास्थ्य महकमें में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत मिलते ही सीएचसी पहुंचे डीएम: जमीनी हकीकत देख स्टाफ सहित सीएमओ तलब, स्वास्थ्य महकमें में मचा हड़कंप
Sun, 05 Oct 2025 06:44 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:44 PM IST
सार
अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। शौचालयों में गंदगी व्याप्त थी। अस्पताल परिसर में अंधेरा पसरा हुआ मिला। इतना ही नहीं एनआरसी विभाग में ताला लटका मिला।
विज्ञापन
बिरधा सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिकायत का तत्काल संज्ञान ले ललितपुर जिलाधिकारी ने बिरधा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक सीएससी पहुंचने की किसी को भनक तक नहीं लग सकी। मौके पर हालात देख डीएम आश्चर्य चकित रह गये।
विज्ञापन
ललितपुर जिलाधिकारी अमनदीप डुली को शिकायत मिली थी कि बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्थाओं का आलम है। डॉक्टर कभी-कभार ही आते हैं। इसके बाद तुरंत डीएम सीएचसी की ओर चल दिये। मौके पर पहुंच कर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। शौचालयों में गंदगी व्याप्त थी। अस्पताल परिसर में अंधेरा पसरा हुआ मिला। इतना ही नहीं एनआरसी विभाग में ताला लटका मिला। जिलाधिकारी ने मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित पूरे स्टाफ को जिला मुख्यालय तलब किया और कठोर कार्रवाई के संकेत दिये हैं। वहीं, जिला अधिकारी की औचक निरीक्षण के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
इधर, स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की तेज़ कार्रवाई और ज़मीनी निरीक्षण की सराहना करते हुए कहा कि अगर अधिकारी इसी तरह जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते रहें तो सरकारी व्यवस्थाओं में सुधार निश्चित है।
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते जिलाधिकारी देखिये वीडियो...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन