फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Commissioner reprimands organization working on highway

Lalitpur: कमिश्नर ने अधूरा ओवरब्रिज देख ठेकेदार को लगाई फटकार, कहा- 15 जनवरी को यहीं से नीचे गिरूंगा; वीडियो

Sat, 27 Dec 2025 04:05 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 27 Dec 2025 04:05 PM IST
सार

हाईवे पर चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त ने कार्यदीयी संस्था को फटकारते हुए कहा 15 जनवरी इस ओवर ब्रिज से मेरी कार गुजरेगी साथ में आप भी होंगे। बीच में अधूरा होगा तब भी कार निकलेगी और नीचे गिर जाएगी। दोनों साथ में जाएंगे।

विज्ञापन
Lalitpur: Commissioner reprimands organization working on highway
ठेकेदार को फटकार लगाते कमिश्नर - फोटो : संवाद

विस्तार

ललितपुर हाईवे कैलगुवां चौराहे पर पिछले दो वर्षों से निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण करने मंडलायुक्त झांसी बिमल दुबे पहुंचे। काम अधूरा देख उन्होंने कार्यदायी संस्था को जमकर फटकार लगाई। मंडलायुक्त ने 15 जनवरी तक का समय दिया है उन्होंने कहा इसके ऊपर से मेरी कार गुजरेगी साथ में आप भी होंगे। बीच में अधूरा होगा तब भी कार निकलेगी और नीचे गिर जाएगी। दोनों जाएंगे साथ में। दरअसल दो वर्ष से चल रहे काम से आम जनता परेशान है जिसको लेकर मंडलायुक्त मौके पर कार्य देखने गए थे।
विज्ञापन


15 जनवरी तक काम पूरा करने का दिया समय
कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था से सर्विस रोड सही करवाने की बात कही। उन्होंने कहा लोग निकल नहीं पा रहे हैं और काफी परेशान हो रहे हैं। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था को 15 जनवरी तक अंडर ब्रिज का काम पूरा करने की डेडलाइन दी और कहा कि इस दिन उनकी कार इस सड़क से निकलेगी। उन्होंने कहा मैने झांसी में झांसी ग्वालियर का फ्लावर बन रहा है 31 दिसंबर की मैंने उनको डेट दे रखी है कि मैं इस फ्लाईओवर को क्रॉस करूंगा और यदि अनकंप्लीट भी होगा तब भी मैं गाड़ी से नीचे गिर जाऊंगा। अब आपसे भी यही बात कहता हूं। मैं बहुत सीरियस होकर कह रहा हूं। 15 जनवरी को मेरी कार इसे क्रॉस करेगी। बताओ 15 जनवरी को सुबह आऊं या शाम को। साथ में आप भी रहेंगे दोनों कार में बैठ कर निकलेंगे और यदि अधूरा रहा तो साथ में नीचे गिरेंगे।
विज्ञापन



मौके पर ठेकेदार से बात करते कमिश्नर, वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed