फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur city became filled with Ram, devotees gathered to see the saints present in Kalshayatra.

Lalitpur News: राममय हुआ ललितपुर नगर, कलशयात्रा में मौजूद संतों के दर्शन को जुटे श्रद्धालु

Mon, 12 Feb 2024 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur city became filled with Ram, devotees gathered to see the saints present in Kalshayatra.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। श्रीरामकथा महामहोत्सव का मंगल प्रारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पूरा नगर राममय दिखाई दिया। मुख्य मार्गों को दुल्हन की तरह सजाया गया। कई जगहों पर स्वागत द्वार बनाए गए। सामाजिक, व्यापारिक व आम लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कलश यात्रा के आगे रामचरित मानस को सिर पर रखे मुख्य यजमान सरदार वीके सिंह दिखाई दिए तो लाल साड़ियों में सिर पर कलश लिए महिलाएं दिखीं। यात्रा में पुरुष वर्ग लाल रंग की पगड़ी बांधे दिखाई दिए।
श्रीतुवन मंदिर से प्रारंभ कलश यात्रा के आगे धर्म ध्वजा लिए ऊंट व घोड़ों पर सवार श्रीरामराजा व्यायामशाला के बालक-बालिकाएं चल रहे थे। बुंदेली लोक परंपरा का प्रतीक सैरा पार्टी के कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। प्रभु के भजनों से वातावरण गुंजायमान हो गया। श्रीगणेश धमाल बैंड अपनी रौनक बिखेर रहा था। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, मंगल भवन अमंगल हारी... आदि का उद्घोष किया। यात्रा में पधारे संत महामंडलेश्वर राधामोहनदास, महंत गंगादास, महंत रामबालक दास, महंत लक्ष्मीरमणदास, महंत रमाकांतदास, महंत रामचंंद्र दास, महंत सूर्य प्रकाश दास, महंत ओमकारदास बग्घियों पर सवार थे।
विज्ञापन

मुख्य यजमान सरदार वीके सिंह अपने सिर पर पोथी रखकर श्रद्धालुओं के साथ चल रहे थे। उनके पीछे सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं मंगल गान करती चल रही थीं। यात्रा में कलाकारों ने करतब दिखाए। यात्रा के समापन पर पंडाल का विधिवत पूजन ओमप्रकाश शास्त्री ने किया। धनवंतरी दास के सहयोग से भजनों की प्रस्तुति की गई। महंत रामलखन दास ने बताया कि सोमवार से 20 फरवरी तक दोपहर 12 बजे से विजय कौशल महाराज का मंगल प्रवचन होगा। यात्रा के दौरान सुभाष जायसवाल, सुशील अग्रवाल, कौस्तुभ चौबे, रामेश्वर प्रसाद सडैया, अभिषेक पांडेय, निखिल तिवारी, अनुज कांत दिक्षीत, राजीव बबेले, कैलाश नारायण निरंजन, श्रीकांत कुशवाहा, प्रदीप त्रिपाठी, गंदर्भ सिंह लोधी, हृदेश हुंडैत, संजय ड्योडिया, मनोज गुप्ता, रामबिहारी दुबे, आशीष लिटौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
शोभायात्रा का इन्होंने किया स्वागत
शोभायात्रा का स्वागत द्वार सजाकर, पुष्प वर्षा कर, प्रसाद वितरण कर किया गया। इनमें प्रमुख रूप से संजीव कुशवाहा, व्यापार मंडल, सडैया परिवार, जैन वीर व्यायामशाला, भोलू सैनी परिवार, जय अंबे रक्तदान समिति, नगर पालिका परिषद, श्री जगदीश मंदिर प्रबंध समिति, राजकुमार जैन भाजपा जिलाध्यक्ष, गहोई वैश्य समाज, निखिल तिवारी, नितिन फैब्रीकेशन आदि प्रमुख रहे।

---------------------
प्रभातफेरी में ये मंडल रहे शामिल
विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रभातफेरी मंडल एवं भजन मंडलियों ने राम नाम संकीर्तन किया। इनमें श्रीजी प्रभातफेरी मंडल, राधाकृष्ण प्रभात फेरी मंडल सतरवांस, बंजरग मंडल खितवांस, श्रीराम मंडल सिलावन, सिंदवाहा, अमोरा, बम्होरी, बहादुर पुर, गदनपुर, छिल्ला, मसौरा, खजुरिया, शान्तिनगर ललितपुर आदि प्रमुख रूप से भजन मंडलियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed