{"_id":"6964d83ce4d4d1f52401081f","slug":"lalitpur-bus-full-of-passengers-collides-with-truck-on-highway-ten-injured-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: हाईवे पर ट्रक से टकराई सवारियों से भरी बस, दस से अधिक यात्री घायल, अमरपुर मंडी के पास हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: हाईवे पर ट्रक से टकराई सवारियों से भरी बस, दस से अधिक यात्री घायल, अमरपुर मंडी के पास हुई घटना
Mon, 12 Jan 2026 04:47 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 12 Jan 2026 04:47 PM IST
सार
यात्रियों से भरी बस सागर से ग्वालियर जा रही थी। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस और खड़े यात्री
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार बस आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय हाईवे पर अमरपुर मंडी के पास टकरा गई। जिससे बस में सवार दस से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया।
सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी एक बस सागर से ग्वालियर जा रही थी। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। बस हाईवे पर ग्राम रोड़ा और अमरपुर मंडी के बीच बिजोरिया नाले के पास पहुंची ही थी कि उसने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय पीछे से टकरा गई। जिससे बस में सवार मंजीत (40) निवासी नेहरू नगर, नितेश साहू (40) निवासी सरायपुरा, महेश (40) निवासी निवाई, फूल सिंह (62) निवासी बंदेशरा, नीमा पत्नी रामसिंह (42), रामसिंह (52) निवासी छायन जिला सागर (मध्य प्रदेश), ऋषभ (25) निवासी गोविंद नगर, रामप्रकाश (60) निवासी तालाबपुरा और राजकुमार (35) निवासी तालाबपुरा सहित दस से अधिक सवारी घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज