फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Body of middle-aged man found in a well under suspicious circumstances

Lalitpur: संदिग्ध परिस्थिति में कुएं में मिला अधेड़ का शव, थाना बार इलाके के तुर्का गांव की घटना

Thu, 26 Feb 2026 04:04 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 26 Feb 2026 04:04 PM IST
सार

मृतक का शव जिस व्यक्ति के कुंए में मिला है, परिजनों ने उसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
 

विज्ञापन
Lalitpur: Body of middle-aged man found in a well under suspicious circumstances
मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना बार अंतर्गत तुर्का गांव में संदिग्घ परिस्थिति में कुंए में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई, घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का शव जिस व्यक्ति के कुंए में मिला परिजनों ने उसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी हरकुंवर ने बताया कि उसका पति विजय राजपूत (57 वर्ष) बुधवार को जमीनी विवाद के कारण तालबेहट तहसील गया था, वहां से लौटने के बाद वह बिना खाना खाए शाम 7 सात बजे खेत पर जाने की बात कह कर चला गया। जब दस बजे तक वह घर नहीं लौटा तो उसने खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सुबह चार बजे मृतक के भतीजे रविंद्र को ग्याप्रसाद व कल्यान राजपूत द्वारा सूचना दी गई कि उसके भाई इमरत राजपूत के खेत पर बने कुंए के समीप उसके चाचा के कपड़े डले हैं उनके कुंए में गिरने का अंदेशा है। जिस पर रविंद्र व उसका छोटा चाचा घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उसने अपने बड़े चाचा विजय के कपड़े पड़े देखे, जिसके बाद उसने पीआरवी को सूचना दी, जानकारी के बाद पीआरवी समेत मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कुंए को खाली करवाकर मृतक की अर्धनग्न अवस्था में लाश बरामद की। जिसके बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी ने जिस व्यक्ति के खेत पर बने कुंए में लाश मिली, उसी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं खेत के स्वामी इमरत की लड़की मनीषा ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुंए में कुछ गिरने की आवाज आई, जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो कुंए के समीप किसी व्यक्ति के कपड़े रखे थे, लेकिन कोई समीप नहीं दिखा। पुलिस ने कुंए से शव निकालकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इनका यह है कहना
घटनास्थल पर मृतक के कपड़े मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अजमेर सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी-बार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed