फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Body of a youth recovered from a well, blood was coming out of his mouth and ears

Lalitpur: कुएं से युवक का शव हुआ बरामद, मुंह व कान से निकल रहा था खून, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 27 May 2026 05:16 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 27 May 2026 05:16 PM IST
सार

शव की आंखों के आसपास और मुंह-कान से खून निकल रहा था। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन

विस्तार

संदिग्ध परिस्थिति में कस्बा जाखलौन निवासी 30 वर्षीय नीलू का शव गांव से बाहर कुएं में पड़ा मिला। शव की आंखों के आसपास और मुंह-कान से खून निकल रहा था। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक मंगलवार को जब घर के लोग खेत पर गए थे। तभी गांव के पांच युवक आए और उसके भाई नीलू को अपने साथ ले गए, साथ ही एक क्विंटल गेहूं भी ले गए थे।  गेहूं को बेचकर सभी ने खेत पर जाकर पार्टी की। इस दौरान सभी ने नीलू की पिटाई की और जब उसकी मौत हो गई तो उसके कपड़े उतार कर पास में स्थित कुएं में फेंक दिए। रात को उक्त युवकों का एक साथी उनके घर पहुंचा और उसने घटना के बारे में बताया। यह सुनकर परिजनों ने थाना जाखलौन पुलिस को जानकारी दी। पुलिस रात को मौके पर पहुंची और स्थानीय युवकों की मदद से कुएं में नीलू के शव की खोजबीन कराई। लेकिन कुएं में पानी अत्यधिक होने पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद डीजल इंजन पंप को मंगवाया गया और कुएं का पानी निकालना शुरू कराया गया। देर रात करीब सवा तीन बजे शव को बाहर निकाला गया। शव जब कुएं से बाहर निकला तो उसकी आंखों के आसपास और मुंह-कान से खून निकल रहा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed