{"_id":"5fce835b8ebc3ecfb754e282","slug":"lalitpur-beat-padoria-team-lalitpur-news-jhs18292181","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में ललितपुर की टीम पढ़ोरिया को शिकस्त दे बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में ललितपुर की टीम पढ़ोरिया को शिकस्त दे बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखलौन (ललितपुर)। क्षेत्र के कुमरौला गांव में जय बालाजी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सोमवार को हुए उद्घाटन मैच में ललितपुर की टीम ने पढ़ोरिया की टीम को शिकस्त दी। टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य वंशीधर श्रीवास उर्फ वंशी बाबू ने किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि यह टूर्नामेंट सात दिवस का होगा। प्रत्येक दिन दो मैच आयोजित किए जाएंगे। विजेता टीम को 10 हजार रुपये और शील्ड एवं उपविजेता को पांच हजार रुपये व शील्ड प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर वंशीधर श्रीवास ने क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और राष्ट्र की तरक्की में योगदान करें। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौन्तेय ने कहा युवा देश का भविष्य हैं। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ अवसर मिल जाए तो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक शामिल हुए। कमेटी में अनुज चौहान, वीरेंद्र चौहान, प्रद्युम्न राजा, सौरभ राजा, अंशुल राजा, आरके विश्वकर्मा, दिनेश अहिरवार, हाकिम सिंह परिहार, राकेश श्रीवास, नितेश परिहार, भागचंद, नरेश श्रीवास और दीपक अहिरवार उपस्थित रहे।