फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur beat jhansi in super over

सुपर ओवर में ललितपुर ने झांसी को हराया

Thu, 11 Feb 2021 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
lalitpur beat jhansi in super over
lalitpur beat jhansi in super over - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। ओम साईं क्रिकेट अकादमी द्वारा श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर शुरू हुए अंडर -19 टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में ललितपुर ने झांसी को हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झांसी की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 150 रन बनाए। सबसे अधिक 70 रन का योगदान हर्षित ने दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई ललितपुर की टीम बीस ओवर में 150 रन बना सकी। इस कारण मैच टाई हो गया। ललितपुर की ओर से अंकित ने सबसे अधिक पचास रन अपनी टीम के लिए बनाए।
विज्ञापन

मैच टाई हो जाने के कारण सुपर ओवर खेला गया। झांसी की टीम की ओर से सूर्या ने ओवर डाला, जिसमें ललितपुर की टीम मात्र सात रन बना सकी। जबाब में ललितपुर की ओर से सूरज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए झांसी के दो खिलाड़ियों को आउट कर विजय प्राप्त कर ली। ललितपुर के अंकित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर पिंकू और सोमेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. जगदीश प्रसाद शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन में निरोगी काया के लिए पढ़ाई के साथ- साथ पाठ्य सहगामी क्रियाएं और खेलकूद आवश्यक है। उमेश कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed