फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur administration construction

दुकानों का निर्माण कार्य रुकवाया

Mon, 13 Jun 2016 01:23 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 13 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
lalitpur administration construction
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। पानी की बचत करने के उद्देश्य से शहर में लगी मकानों के निर्माण पर रोक के बावजूद नगर पालिका द्वारा कांपलेक्स में निर्माण करने पर प्रशासन ने काम रुकवा दिया है।  
विज्ञापन

बुंदेलखंड क्षेत्र में सूखा के कारण पानी की परेशानी है। अधिक मात्रा में पानी की बरबादी को रोका जा सके इसके लिए विभिन्न स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है। शहरी क्षेत्र में इसके लिए डीएम डा. रुपेश कुमार ने सरकारी व गैर सरकारी सभी प्रकार के भवन निर्माण कार्यों पर अस्थाई रोक लगा दी थी। लेकिन, नगर पालिका द्वारा राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन कॉमर्शिलय कांपलेक्स के बेसमेंट में दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। इस समाचार को अमर उजाला ने अपने 12 जून के अंक में पेज नंबर दो पर जिलाधिकारी के आदेश को ठेंगा शीर्षक से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


रविवार को नियत प्राधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र ने समाचार को संज्ञान में लेते हुए मौके का मुआयना किया व नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी के अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, अवर अभियंता विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।रविवार को एसडीएम ने उक्त निर्माण कार्य रुकवा दिया है। वह निर्माण कार्य कॉमर्शियल कांपलेक्स के बेसमेंट में चल रहा था, जहां पर नियमानुसार वाहन पार्किंग बनाई जानी थी। मौके पर मौजूद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और एसडीएम से बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर दुकानें बनाए जाने के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की है। शहर में वाहन पार्किंग की समस्या है, ऐसे में यदि सरकारी विभागों द्वारा नियमों को अनदेखी की जाएगी तो निजी व्यवसायिक कांपलेक्स वालों से क्या उम्मीद की जा सकती है। जनहित में कॉमर्शियल कांपलेक्स में पार्किंग स्थल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है, ताकि पानी की बरबादी नहीं हो सके। कांपलेक्स के बेसमेंट में वाहन पार्किंग के स्थान पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में नगर पालिका के ईओ से बात की जाएगी और नियमों के अनुसार की निर्माण कार्य कराया जाएगा।
- रमेश चंद्र, एसडीएम सदर/ नियत प्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed