फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur achivement

स्वच्छता में ललितपुर 320वें नंबर पर

Fri, 05 May 2017 01:09 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 05 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
lalitpur achivement
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। केंद्र के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम आ गए हैं। झांसी मंडल में ललितपुर अन्य शहरों से पिछड़ गया है। आल इंडिया रैंकिंग में शहर 320वें स्थान पर रहा है तो प्रदेश में 16वी रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन



भारत सरकार ने जनवरी में देश भर के 500 नगर निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण कराया था। इस सर्वेक्षण में 900 अंक रखे गए, जिसमें खुले में शौच मुक्त के 45 अंक, सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव के 135 अंक, कचरा निस्तारण के 180 अंक, नागरिकों के जवाब पर 132 अंक, होर्डिग के 45 अंक, बाजारों, धार्मिक स्थलों, आवासीय कालोनी, शादी घरों, होटलों, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा की सफाई पर 500 अंक थे। केंद्रीय टीम ने चार जनवरी को ललितपुर का सर्वेक्षण किया। इस दौरान टीम ने दो दिन रुक कर शहर के सुपर मार्केट, पिसनारी बाग, नझाई बाजार आदि में सफाई व्यवस्था का आकलन किया।
विज्ञापन



इस परीक्षा में ललितपुर काफी पिछड़ गया। उसे राष्ट्रीय स्तर पर 320वीं रैक व प्रदेश में 16वां स्थान प्राप्त हुआ। इसकी प्रमुख वजह कचरा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का अभाव है। इसके न होने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वहीं, शहर के वार्ड खुले में शौच से मुक्त नहीं हो पाए हैं। लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता की कमी भी देखी जा रही है। इन वजहों से शहर के अंक कम हो गए। झांसी मंडल में ललितपुर के मुकाबले झांसी व उरई बेहतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed