फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur accident news today bus overturn in ditch

Lalitpur Accident: ललितपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से चार लोगों की मौत और 27 घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

Tue, 26 Apr 2022 07:38 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 07:38 PM IST
सार

ललितपुर में हुए बस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
lalitpur accident news today bus overturn in ditch
lalitpur accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के महरौनी रोड पर बाइक को बचाने के दौरान अनियंत्रित हुई निजी बस पुलिया की दीवार तोड़कर खाई में गिर गई। इस घटना में बाइक सवार सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही डीएम आलोक सिंह, एएसपी गिरजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


ललितपुर से मड़ावरा जा रही निजी बस देर शाम करीब 6.10 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौरा-मिर्चवारा के बीच पड़ोरिया बाग के निकट पहुंची तभी बस के आगे जा रही बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित हो गई। बस पुलिया की दीवार तोड़कर गहरी खाई में जा गिरी। घटना से यात्रियों की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर तत्काल बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ देर में पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे घायलों से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. मुकेश चंद्र, सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित डॉक्टरों की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों का उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने इनमें सुखवती (62)पत्नी आनंद कुमार निवासी महरौनी, रजनीश(25) पुत्र देवी निवासी गांव दामिनी, लखनलाल (55)पुत्र जूने निवासी बजर्रा खितमास और रघुवर(25) पुत्र रामशरन निवासी पिपरिया बंशा जाखलौन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उधर, घटनास्थल पर क्रेन बुलाकर बस को निकलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई निजी बस खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -आलोक सिंह, जिलाधिकारी


हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर ललितपुर में बस पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित कर दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed