फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lakhs spent every month, still cows roaming on the road

Lalitpur News: हर महीने लाखों खर्च, फिर भी सड़क पर घूम रहे गोवंश

Tue, 02 Apr 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent every month, still cows roaming on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। लाख कोशिशों के बावजूद सड़कों पर गोवंशों की चहलकदमी कम नहीं हो रही है। शासन ने अन्ना जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए विकास खंड स्तर पर कई ग्राम पंचायतों में गो आश्रय केंद्र और गोशालाओं का निर्माण कराया है। विकास खंड तालबेहट में भुचेरा, बिजरौठा, तिदरा सहित नगर में भी एक गोशाला है, जिसमें सैकड़ों गायों को रखा गया हैं। गोवंशों के खानपान एवं रखरखाव पर प्रति माह लगभग चालीस लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद पूरे क्षेत्र में सड़कों पर अन्ना जानवर खुलेआम घूम रहे हैं। इनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगर में पेट्रोल पंप के पुल पर, माताटीला तिराहे पर, पटौरिया रेलवे क्रासिंग, टेटा, तेरई फाटक तिराहे आदि स्थानों पर हर समय जानवर मौजूद रहते हैं।

-----------
विकास खंड स्तर पर बीडीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अन्ना जानवरों पर नजर रखेंगे। किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं।- कमलाकांत पांडेय सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed