फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lady died in road accident

बेटी की शादी की बात करने गई महिला चलती बाइक से गिरी, मौत

Sat, 19 Jun 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
lady died in road accident
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
ललिपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजवारा में भारी वाहन के कट मारने के चलते मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला सड़क पर गिरने घायल हो गई, जिसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला अपनी बेटी की शादी की बात करने के लिए भाई के साथ बानपुर के लिए निकली थी। उसकी छह बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत कस्बा बानपुर निवासी साइन्दा उर्फ छिन्गो (45) पत्नी अजीज खान बृहस्पतिवार को सुबह ललितपुर के आजाद चौक के पास निवासी अपने मायके आई थीं और देर शाम को वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर कस्बा बानपुर जा रही थीं। अभी उनकी मोटरसाइकिल ग्राम रजवारा के पास ही पहुंची थी कि बगल से निकले एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को कट मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर लड़खड़ा गई, और साइन्दा चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस पर उनका भाई उन्हें उपचार को जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के भतीजे आमिर ने बताया कि साइन्दा की छह बेटी और एक बेटा है। उनकी दूसरी बेटी की शादी की बात चल रही थी और लड़के वाले उसे देखने आने वाले थे। वह ललितपुर अपनी बेटी की शादी की बात करने आई थीं और अपने मायके जाकर भाई को साथ लेकर वापस बानपुर लौट रही थीं कि यह हादसा हो गया। उनके पति खेती करते हैं और उनके पास दो एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed