{"_id":"60c907b18ebc3e2cd11acafb","slug":"lady-attampt-self-ignite-extra-marital-affair-lalitpur-news-jhs19719503","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने कैरोसिन उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने कैरोसिन उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना मड़ावरा के अंतर्गत एक गांव में एक विवाहिता का दूसरे विवाह के बाद भी मायके में एक युवक के साथ प्रेम संबंधों को लेकर माता-पिता से विवाद हो गया, जिसके चलते उसने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। यह देख परिजन घबरा गए और किसी प्रकार आग बुझाकर उसे मड़ावरा अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
एक गांव निवासी एक युवती (22) का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चलता था। इसके चलते उसके माता-पिता ने विवाह मार्च 2020 में मध्य प्रदेश के जिला सागर में कर दिया, लेकिन वह ससुराल बहुत अधिक नहीं रह सकी और दो-तीन दिन बाद ही ससुराल से भागकर मायके लौट आई थी, जिसके बाद पति ने उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद इस वर्ष मार्च 2021 में परिजनों ने उसका दूसरा विवाह भोपाल में कर दिया। इसके बाद भी उसका मायके के गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चलता रहा और ससुराल वालों को इसकी भनक लग गई। कुछ दिन पूर्व ही महिला अपने मायके थाना मड़ावरा के गांव लौट आई।
मंगलवार को सुबह विवाहिता का मायके में अपने माता-पिता से इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते उसने घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने किसी प्रकार आग को बुझाया और जली हुई अवस्था में उसे मड़ावरा सीएचसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसके 80 फीसदी जलने की बात बताई और हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसके चलते पहले पति से संबंध टूट गए थे। बाद में समझाने के बाद उसका तीन माह पहले ही उसका दूसरा विवाह भोपाल किया था, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मानी। थानाध्यक्ष मड़ावरा आनंद पांडेय ने बताया कि महिला जली हुई अवस्था में सीएचसी मड़ावरा लाई गई थी, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।