{"_id":"6883ba37b00a88704c02cd85","slug":"lack-of-alum-found-in-dirty-water-report-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-139649-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गंदे पानी की रिपोर्ट में मिली एलम की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गंदे पानी की रिपोर्ट में मिली एलम की कमी
विज्ञापन
ललितपुर। प्रभारी मंत्री के सामने शहर में आ रहे गंदे पानी की सप्लाई की समस्या लोगों ने बताई थी। मंत्री ने डीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच में एलम (फिटकरी) की कमी पाई गई। अब डीएम ने प्रतिदिन एलम के स्टॉक की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
शहर के ग्रामीण इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। हाल में दौरे पर आए प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी के सामने यह मुद्दा गरमाया रहा। जांच में पाया गया कि पानी शुद्ध नहीं है। जब इसका कारण जल संस्थान से पूछा गया तो उन्होंने एलम का पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण पानी शुद्ध करने में असमर्थता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को सौंपते हुए दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जल संस्थान के महाप्रबंधक कार्यालय से एलम की खरीद होती है। इसके बाद इसे जनपद स्तर पर आपूर्ति की जाती है। पिछले मार्च में तत्कालीन महाप्रबंधक ने एलम खरीद के लिए निविदा नहीं निकाली। वर्तमान में महाप्रबंधक कार्यालय पर पर्याप्त एलम न होने के कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है।