फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Laboure child distribute cycle

श्रमिकों की पुत्रियों को वितरित की गई साइकिल

Sun, 06 Dec 2020 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Laboure child distribute cycle
राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइकिल वितरण करते मंत्री विधायक अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार को उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 15 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों को साइकिल वितरित की।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाधिकारी ने श्रमिकों की पुत्रियों को साइकिल वितरित की और योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री ने मेधावी बालिकाओं व महिला श्रमिकों को मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। विधायक ने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए श्रम विभाग कक्षा एक से लेकर पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाता है। योजना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए कक्षा-10 व कक्षा-12 पास करने के बाद साइकिल व छात्रवृति दी जाती है। ने बताया कि श्रम विभाग में श्रमिकों के लाभ के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे श्रमिकों को दिया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, रामप्रताप निरंजन, प्रदीप कुमार, मु जुनेद, विकास नरवरिया, कुलदीप गुप्ता, चंदन सिंह, मनोज कुमार पाठक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ये है मामला
थाना नाराहट के गांव बरौदिया में लगभग दो माह पहले बरौदिया गांव में अहिरवार समाज के लोगों द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर संत रविदास मंदिर बनाने के नाम पर चबूतरा बनाने का कार्य किया जा रकहा था, जिसे स्थानीय लोगों द्वनारा रोका गया तो उनके उपर मारपीट का आरोप लगाकर दलित उत्पीडन के तहत मामला दर्ज करा दिया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पाली ने उस जगह पर यथा स्थति बनाए रखने का आदेश दिया था लेकिन रोक के बाद भी भीम आर्मी संगठन द्वारा भीम आर्मी प्रमुख का जन्मदिन मनाने के बहाने विवादित जगह पर टैंट लगाकर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष एकत्रित होकर एकबार फिर उस जगह पर निर्माण कार्य करने में जुट गए थे।

-----
अहिरवार समाज बनाना चाहता है कि संत रविदास का चबूतरा
दो महीने पहले ग्राम समाज की जमीन पर संत रविदास का चबतूरा अहिरवार समाज के लोगों द्वारा रात में बनाया जा रहा था, जिसे गांव के कुछ लोगों ने बनाने रोका था। इसके बाद से गांव में विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में भीम आर्मी के सदस्य भी अहिरवार समाज के साथ खड़े हो गए हैं। जिससे मामला तूल पकड़ गया है। हालांकि, घटना स्थल पर पुलिस लाइन से तीन सिपाही की ड्यूटी लगाई है। अहिरवार समाज एवं भीम आर्मी के लोगों द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर संत रवि दास का चबतूरा बनाने की मांग को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed