फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kv's sneha topper in commerce group

कॉमर्स वर्ग में केवी की स्नेहा अव्वल

Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
kv's sneha topper in commerce group
ललितपुर। सीबीएसई ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। केंद्रीय विद्यालय की स्नेहा जैन ने कॉमर्स वर्ग में 98.8 अंक प्राप्त कर आगरा रीजन में टॉप किया है। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने लड़कों को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार छात्र/छात्राओं को प्रमोट किया गया है। शुक्रवार को सीबीएसई ने बारहवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें केंद्रीय विद्यालय का परीक्षाफल अन्य कॉलेजों के मुकाबले अच्छा रहा है। केंद्रीय विद्यालय विज्ञान वर्ग में शिवांगी वर्मा ने 93.4 प्रतिशत, उत्सव मिश्रा ने 93 प्रतिशत, सौम्या जैन ने 92.8 प्रतिशत, कॉसर्म वर्ग में स्नेहा जैन ने 98.8 प्रतिशत, यशी जैन ने 97.6 प्रतिशत, निशिता जैन ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में सभी 74 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विज्ञान वर्ग में सविता ने 96.8 प्रतिशत, आर्ट वर्ग में प्रतिभा गौतम ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा मासूम गुप्ता ने 95 प्रतिशत, शिवांगी राजपूत ने 89.9 प्रतिशत, दीप्ति सिंह ने 94.4 प्रतिशत, शिवानी राजपूत ने 89.9 प्रतिशत, नीरज अहिरवार ने 88 प्रतिशत, तनिशा वर्मा ने 92 प्रतिशत, प्रतिभा गौतम ने 98 प्रतिशत, रानी ने 94 प्रतिशत, अर्चित सोनी ने 93.4 प्रतिशत, विशाल यादव ने 85 प्रतिशत, प्रगति बुंदेला ने 91 प्रतिशत, पिंकी अहिरवार ने 85 प्रतिशत, प्रियंका अहिरवार ने 90.6 प्रतिशत, मासूम ने 95 प्रतिशत, प्रगति ने 91 प्रतिशत, नीरज अहिरवार ने 88 प्रतिशत, सविता बहरोड ने 96 प्रतिशत, रश्मि जैन ने 89 प्रतिशत, जतिन धामनिया ने 90 प्रतिशत, निर्मला राज ने 89.9 प्रतिशत, रोशनी जैन ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
सुरेश वहरोड, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय
-----
यह गौरव का विषय है कि हमारे विद्यालय की कॉमर्स की छात्राएं आगरा रीजन में टॉप रही है। स्नेहा जैन जिन्होंने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आगरा रीजन में प्रथम स्थान पाया है। इन बच्चों को बंधाई देता हूं। विज्ञान वर्ग का रिजल्ट अच्छा रहा है। ओवरआल रिजल्ट केंद्रीय विद्यालय का आगरा रीजन में सर्वप्रथम रहा है।
सतीश कुमार शर्मा, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय
-----
रोजाना छह घंटे पढ़ाई की
केंद्रीय विद्यालय की स्नेहा जैन का कहना है कि वह चार्टर एकाउटेंट बनाना चाहती हूं। इसके लिए दिल्ली में कॉलेज तलाशना भी आरंभ कर दिया है। कॉमर्स विषय से शुरुआत से ही लगाव रहा है, जिसका परिणाम है कि 99वें अंक हासिल किए हैं। बेहतर अंक पाने के लिए पहले दो-तीन घंटे की पढ़ाई करते थे। रोजाना छह घंटे पढ़ाई करने लगे थे। यदि वास्तविक परीक्षा कराई जाती तो शायद और भी अच्छे अंक प्राप्त होते।
----
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रतिभा गौतम का कहना है कि वह आईएएस अफसर बनना चाहती हूं। 98 प्रतिशत अंक जो प्राप्त हुए हैं, उनके लिए माता-पिता व शिक्षकों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। लॉकडाउन की वजह से कुछ समय के लिए पढ़ाई प्रभावित हुई लेकिन हिम्मत नहीं हारी। इस कठिन समय में माता-पिता व शिक्षक साथ खड़े रहे।
------
शिवानी राजपूत, फोटो 35 प्रियंका अहिरवार, फोटो 34 पिंकी अहिरवार, फोटो 24- मासूम गुप्ता, फोटो 23-रानी, फोटो 21-सविता
------
तनिष्क विज्ञान में और रितिक कामर्स में रहे कॉलेज टॉपर
तालबेहट। शुक्रवार को सीबीएसई इंटर का परीक्षा परिणाम आते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस बार भी केंद्रीय विद्यालय का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विघालय के छात्र तनिष्क सोनी ने 94.2 के साथ विज्ञान वर्ग में और रितिक सोलंकी ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार को गौरांवित किया।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार छात्र छात्राए विद्यालय के स्थान पर घर में ही ऑन लाइन पढ़ाई कर सके थे। जिसके कारण परीक्षा परिणाम को लेकर उनके मन में कई प्रकार की शंकाए थी। शुक्रवार को घोषित परिणाम तनिष्क सोनी ने विज्ञान वर्ग में और रितिक सोंलकी ने वाणिज्य वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
विघालय के प्राचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया कि कि इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसके लिए छात्र छात्राओं के अलावा विद्यालय के स्टाफ की मेहनत रही। उन्होंने बताया कि तनिष्क और रितिक के अलावा विज्ञान वर्ग में अमन खरे और श्रृद्धा प्रजापति ने 91.4 तथा वाणिज्य वर्ग में अनिकेत जैन एवं मधुर गुप्ता ने 92.2 अंक प्राप्त किए।
हाई स्कूल में जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने वाले तनिष्क ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन एवं माता पिता को दिया। उन्होंने बताया कि वह नीट के माध्यम से चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहते है।

वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रितिक गरीब परिवार से हैं। बिना ट्यूशन के घर पर पढ़ाई करने वाले रितिक ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं अध्यापकों को दिया। उसने बताया कि वह बीकॉम के साथ साथ सिविल परीक्षा के माध्यम से देश सेवा करना चाहता है।

जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र अर्चित सोनी

जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र अर्चित सोनी- फोटो : LALITPUR

केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा यासी जैन

केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा यासी जैन- फोटो : LALITPUR

केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा निशिता जैन

केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा निशिता जैन- फोटो : LALITPUR

केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा स्नेहा जैन

केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा स्नेहा जैन- फोटो : LALITPUR

केन्द्रीय विद्यालय का छात्र उत्सव मिश्रा

केन्द्रीय विद्यालय का छात्र उत्सव मिश्रा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed