फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kuruchetra khajuraho train this year

नए साल में मिलेगी कुरुक्षेत्र-खजुराहो नई ट्रेन की सौगात

Thu, 26 Dec 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
kuruchetra khajuraho train this year
ललितपुर। नए वर्ष में जनपदवासियों को खजुराहो के लिए एक और ट्रेन की सौगात मिलेगी। रेलवे ने कुरुक्षेत्र से खजुराहो के लिए नई ट्रेन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह ट्रेन ललितपुर से होकर टीकमगढ़ व खजुराहो जाएगी। जनवरी में ट्रेन को शुरू करने के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ललितपुर से खजुराहो रेल लाइन पर पहली ट्रेन झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन पांच वर्ष पूर्व चलाई गई थी, जिसके बाद यही पैसेंजर ट्रेन को विस्तारित करते हुए झांसी से खजुराहो के लिए संचालित किया गया था। अब इस ाूट पर भोपाल से खजुराहो महामना एक्सप्रेस, इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस और वर्तमान में साप्ताहिक जबलपुर खजुराहो ट्रेन का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

इस रूट पर जबलपुर-सागर, इंदौर, मुंबई व दिल्ली से होते हुए नियमित ट्रेनों के संचालन की मांग की लगातार की जा रही है। इसके तहत अब दिल्ली रूट पर झांसी, ललितपुर होते हुए खजुराहो के लिए पहली ट्रेन की सौगात नए वर्ष में मिलने जा रही है। ट्रेन के जनवरी में शुरू होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिल गई है। यह ट्रेन ग्वालियर के रास्ते झांसी, ललितपुर होते हुए टीकमगढ़, छतरपुर से खजुराहो तक जाएगी। नई ट्रेन का संचालन होने से मध्य प्रदेश के छतरपुर और टीकमगढ़ के लोगों को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। जनपदवासियों के लिए भी नई ट्रेन मिलने से कुरुक्षेत्र तक एक और सीधी ट्रेन हो जाएगी। ग्वालियर, आगरा, कुरुक्षेत्र के लोगों को भी पर्यटन की दृष्टि से खजुराहो के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से झांसी, ललितपुर होते हुए टीकमगढ़ रूट पर खजुराहो के लिए कुरुक्षेत्र-खजुराहो ट्रेन की सैद्घांतिक स्वीकृत रेलवे बोर्ड से मिल गई है। इसके संचालन के लिए कुछ तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं और यह ट्रेन नए वर्ष के पहले माह से चल सकती है।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed