फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kunwarlal has become the District In-charge, and Sapna has been appointed as the Mandal Convener of the Mahila Morcha.

Lalitpur News: कुंवरलाल जिला प्रभारी, सपना महिला मोर्चा की मंडल संयोजक बनी

Thu, 30 Jul 2026 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kunwarlal has become the District In-charge, and Sapna has been appointed as the Mandal Convener of the Mahila Morcha.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी में आयोजित की गई आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक में जिला से बूथ तक के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं पार्टी के जिला प्रभारी और महिला मोर्चा की मंडल संयोजक की नियुक्ति की गई।

मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल ने जिला से लेकर बूथ तक के पदाधिकारियों के कार्य की समीक्षा कर पार्टी को मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक को अनूप कुमार मुख्य मंडल प्रभारी, राजू अंसारी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, हरीश चौधरी मंडल प्रभारी, बब्बू अहमद मंडल संयोजक, एड. हरिसिंह मंडल संयोजक, हरपाल मंडल संयोजक कमलेश मदोरिया मंडल महासचिव झांसी आदि ने भी संबोधित किया। वहीं जिला प्रभारी पद पर कुंवरलाल गौतम और महिला मोर्चा की मंडल संयोजक के पद पर सपना अहिरवार को नियुक्त किया गया। साथ ही कई अन्य लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमाकांत चौधरी, पूर्व प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मोतीलाल गौतम, जिला संयोजक महेंद्र चौधरी, जिला संयोजक शिवेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष हेमराज, जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed