फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kshatriya Mahasabha celebrated the birth anniversary of Maharana Pratap

Lalitpur News: क्षत्रिय महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

Fri, 10 May 2024 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha celebrated the birth anniversary of Maharana Pratap
ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और राजपूत करणी सेना की ओर से वृहस्पतिवार को महाराजा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इसमें वक्ताओं ने उनके पराक्रम को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भारत भूमि के रक्षार्थ वीरता शौर्य और मातृभूमि के प्रति अगाध श्रद्धा आज भी हर देशवासियों के लिए आदर्श है। अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार, नौ मई 1540 को महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था लेकिन अधिकांश देशवासियों जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की तृतीया को ही महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह बघेल ने कहा कि उन्होंने सर्व समाज को लेकर मुगल सेना को कई बार पराजित किया था। जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस ने कहा कि राणाप्रताप अपने साथ 207 किलो वजन लेकर चलते थे, जिसमें उनका भाला, ढाल, तलवार, कवच आदि थे। उनका प्रिय घोड़ा चेतक आगामी संकेत दे देता था, जिससे उन्हें दुश्मनों को पराजित करने में सफलता मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह परमार ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रताप ने भील, गाड़िया लोहार आदि विभिन्न सर्व समाज को लेकर अनेकों बार युद्ध किए और विजय रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह परमार, हरपाल सिंह चंदेल, घनश्याम सिंह, अमृत सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, आकाश राजा चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed