फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Krishna incarnated to destroy the wicked: Balram Mishra

दुष्टों के संहार को हुआ कृष्ण अवतार: बलराम मिश्र

Mon, 06 May 2024 03:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Krishna incarnated to destroy the wicked: Balram Mishra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। शिवनगर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास बलराम मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने दुष्टों का बालरूप में ही संहार कर दिया। इस दौरान गोकुल में नंद बाबा के यहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव मनाया गया।

कथा व्यास ने कहा कि पूतना नाम की एक राक्षसी, जिसे कंस ने भेजा था, भगवान ने स्तनपान करके उसका उद्धार किया। इसके बाद सकट भंजन तृणावर्त इत्यादि की कथाओं का वर्णन किया। भगवान के नामकरण संस्कार हुए। इसके बाद मिट्टी खाने के बहाने से भगवान ने अपनी माता को विश्व रूप का दर्शन कराया था। तत्पश्चात भगवान के कालिया मर्दन की कथा सुनाई। भगवान यमुना जी में कूदकर कालिया नाग का उद्धार करते हैं। गोवर्धन पूजा की कथा विस्तार से बताते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा करवा कर इंद्रदेव का अभिमान नष्ट कराया। सभी ने भगवान गोवर्द्धन को 56 भोग का प्रसाद लगाया। इस मौके पर अंकित सिंह, चंद्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, भगवत सिंह बैस, देवी सिंह, बलजीत सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed