Lalitpur: ढाबा हटाने पर हुए विवाद में झुलसे पूर्व प्रधान की मौत, मामले में कोतवाली व चौकी इंचार्ज निलंबित
अमरपुर मंडी के पास एक फैक्टरी की जमीन पर बने ढाबा को हटाने के दौरान हुए विवाद में ढाबा संचालक की मौत के बाद दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में
विस्तार
ललितपुर में ढाबा हटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पूर्व प्रधान की जलकर हुई मौत के मामले में कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्र और चौकी प्रभारी हरिनाम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। रविवार देर शाम कानपुर रेंज के आईजी और डीआईजी झांसी ने घटना स्थल का जायजा लिया।
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में अमरपुर मंडी के पास एक फैक्टरी की जमीन पर संचालित ढाबे को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को जमकर विवाद हुआ। इस दौरान ढाबा मालिक व पूर्व ग्राम प्रधान भैय्यन यादव को आग की लपटों से घिरा देख उसके समर्थक और ग्रामीण ने हंगामा किया। गुस्साएं लोगों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया।
इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में अधिकारियों ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाकर झुलसे ढाबा संचालक को अस्पताल पहुंचाया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कोतवाली प्रभारी व चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।