{"_id":"60aff9c88ebc3ed71b435a78","slug":"kishano-ki-badi-pareshni-lalitpur-news-jhs1957920133","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर लिमिट तय होने से किसानों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर लिमिट तय होने से किसानों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
ललितपुर/कारीटोरन। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचे जाने की लिमिट तय किए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कई किसानों को निर्धारित मात्रा के बाद बच रहे गेहूं को वापस घर ले जाना पड़ रहा है। इससे किसानों में असंतोष पनपना शुरू हो गया है।
किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए खोले गए क्रय केंद्रों पर गेहूं की लिमिट तय कर दी गई है। इसके तहत एक केंद्र पर दिन भर में साढ़े तीन सौ क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। इसे ध्यान में रखकर केंद्र प्रभारियों ने एक किसान से तीस क्विंटल गेहूं खरीदने का फरमान जारी कर दिया है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है, जो किसान तय मात्रा से ज्यादा गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंच रहे हैं, उन्हें खरीद के बाद बच रहे गेहूं को वापस घर ले जाना पड़ रहा है। अमरपुर मण्डी स्थित क्रय केंद्रों पर गेहूं से लदे ट्रैक्टर ट्राली की कतार लग गई है। यही नहीं, कई किसानों की तुलाई की बारी नहीं आ पा रही है। ऐसे में कई किसानों ने टिनशेड में डेरा डाल दिया है। कुछ किसानों का आरोप है कि केंद्रों पर धांधली मची है, जो लोग सुविधा शुल्क में सौ रुपए देते हैं, उनकी पहले गेहूं की तुलाई कर दी जाती है और जो पैसा नहीं देता है, उनकी तौलाई का नंबर नहीं लग पा रहा है। ऐसे में बिचौलये अपना गेहूं तुलवाने में कामयाब हो रहे हैं। यही वजह है कि कई किसान दस दिन से नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं।
दस दिन से ट्रैक्टर ट्राली खड़ी है पर अभी तक गेहूं की तुलाई नहीं हो पाई है, जबकि व्यापारी व कुछ बिचौलिए अपना गेहूं आसानी से तुलवाने में सफल हो रहे हैं।- धनीराम, ग्राम बिरारी
विज्ञापन
गेहूं बेचने के लिए किराए का ट्रैक्टर लाया था, लेकिन गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही है। इस कारण हर रोज ट्रैक्टर ट्राली का किराया बढ़ रहा है। इस कारण अपना तीस क्विंटल गेहूं जमीन पर डाल दिया है और ट्रैक्टर वापस कर दिया है। इससे बहुत दिक्कत हो गई है।-काशीराम, ग्राम बिरारी