फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kishan ki maut

कुएं में बकरी को बचाने उतरे किसान की डूबकर मौत

Mon, 25 Apr 2022 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
kishan ki maut
ललितपुर। थाना जखौरा कस्बा क्षेत्र में कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे किसान की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी जाहर सिंह (65) पुत्र कलू रविवार को सुबह 11 बजे बकरी लेकर घिसौली क्षेत्र में खेत में चराने गए थे। जहां पर एक बकरी कुएं में गिर गई। कुएं में बकरी को देखकर बचाने का प्रयास किया। इस पर जाहर सिंह एक रस्सी को ऊपर बांधकर जूते बाहर निकालकर कुआं में उतर गए। कुएं में उतरने के बाद वापस आने के लिए रस्सी पकड़ी, तो अधिक ऊंचाई पर होने के चलते नहीं पकड़ सके और कुएं में डूब गए। साथ में गए चरवाहों ने बकरियों को देखा तो जाहर सिंह दिखाई नहीं दिए। खोजबीन करने पर कुएं के पास में जूता दिखाई देने पर कुएं में रस्सी व झाड़ डालकर देखा तो वहां शव तैरता मिला। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र आकाश ने बताया कि पिता खेती करने के साथ ही बकरी चराते थे। इससे ही परिवार का पालन पोषण हो रहा था। मृतक के पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। इनमें चार पुत्रियों की शादी हो गई है। मघटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed