फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kidnapping of a teenager by taking him from home, report filed

घर से ले जाकर किशोर का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Mar 2022 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a teenager by taking him from home, report filed
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा के एक किशोर का घर से ले जाकर अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोर पर चोरी का आरोप लगाकर मोहल्ले का एक युवक बुधवार शाम को उसे ले गया। इसके बाद से किशोर घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी सीमा राजपूत पत्नी अजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा तनिष्क राजपूत (13) बुधवार शाम पांच बजे से गायब है। उन्होंने बेटे को मोहल्ले के ही अक्षय जैन के बेटे के साथ आखिरी बार देखा था। तभी से वह नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अक्षय जैन का बेटा उनके पुत्र तनिष्क को उसकी साइकिल लौटाने की बात कहकर घर से ले गया था। मगर उन्होंने उसे साइकिल भी नहीं दी। उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे वहीं कहीं छोड़ दिया। तब से उसका बेटा गायब है। उसने और उसके परिजनों ने उसे खोजने की काफी कोशिश कर ली है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। पीड़िता मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं अपहृत किशोर तनिष्क की दादी राजबाई ने बताया कि उनका नाती मोहल्ले के दो साथियों के साथ साइकिल से पास में ही एक कॉलोनी में गया था। दोनों साथी किसी काम की बात कहकर कॉलोनी के अंदर चले गए और उसे बाहर छोड़ गए। इसके बाद कॉलोनी निवासी करन जैन और उसके साथ में दो-तीन लोग आए तो तनिष्क के साथी तो भाग गए। मगर करन जैन ने उनके नाती को पकड़कर चोरी करने का आरोप लगाया और मारपीट कर दी। इसके बाद वे तनिष्क को लेकर घर आए और परिजनों को बताया कि तनिष्क उनके घर पर चोरी करने आया था। परिजनों से तनिष्क को समझाने की बात कहकर आरोपी चले गए। आरोप है कि तनिष्क की साइकिल उन्होंने वहीं रखवा ली थी। कुछ देर बाद फिर से युवक दोबारा बाइक से आए और तनिष्क को उसकी साइकिल वापस करने और चोरी करने आए दो अन्य साथियों के नाम बताने की बात कहकर घर से ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से तनिष्क घर नहीं लौटा। जिस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कोतवाली पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक से उनके बेटे को तलाश करने की मांग की है। वहीं परिजनों ने कहा कि उनका बेटा घर लौट आए, उनके किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करनी है।

तालाबपुरा से किशोर के अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed